ब्रेकिंग न्यूज़झारखंड समाचारलातेहारस्थानीय समाचार

एसबीआई आरसेटी लातेहार में छह दिवसीय किराना एवं ग्रॉसरी व्यवसाय प्रशिक्षण शुरू

Views: 42
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

लातेहार। एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), लातेहार में बुधवार को “ग्रॉसरी एवं किराना शॉप” विषय पर छह दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 22 से 27 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसमें जिले के 30 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक संत प्रकाश भगत, वरिष्ठ संकाय सदस्य संतोष कुमार, पिंकू कुमार दुबे, कार्यालय सहायक रजनीश कुमार सिंह एवं राकेश कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

एसबीआई आरसेटी लातेहार में छह दिवसीय किराना एवं ग्रॉसरी व्यवसाय प्रशिक्षण शुरू

उद्घाटन अवसर पर निदेशक संत प्रकाश भगत ने कहा कि स्वरोजगार ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाकर सफल उद्यमी बनने का आह्वान किया।

वरिष्ठ संकाय सदस्य संतोष कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को आधुनिक किराना व्यवसाय, स्टॉक एवं इन्वेंटरी प्रबंधन, खरीद-बिक्री, ग्राहक सेवा, डिजिटल भुगतान, लेखा-जोखा, विपणन, बैंक ऋण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि वे सफलतापूर्वक अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें।

कार्यालय सहायक रजनीश कुमार सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को बैंक ऋण एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन पिंकू कुमार दुबे ने किया, जबकि अंत में राकेश कुमार शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button