स्थानीय समाचार

जन समाधान में विधवा महिला को मिली राहत,ऑन स्पॉट स्वीकृत हुआ पेंशन

Views: 60
0 0
Read Time:2 Minute, 57 Second
जन समाधान में विधवा महिला को मिली राहत,ऑन स्पॉट स्वीकृत हुआ पेंशन

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जन समाधान कार्यक्रम के तहत समाहरणालय सभाकक्ष में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आमजनों ने अपनी-अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से उपायुक्त को अवगत कराया, जिसपर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जन समाधान कार्यक्रम के दौरान मेदिनीनगर के हमीदगंज से आयी माया कुमारी सिन्हा ने उपायुक्त को बताया कि वर्ष 2021 में कोरोना के कारण उनके पति का निधन हो गया था। उनके परिवार में अब कोई पुरुष सदस्य नहीं है तथा उनकी एक छोटी बच्ची है, जिसके पालन-पोषण में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए कई बार आवेदन किया गया, लेकिन हर बार किसी न किसी त्रुटि के कारण आवेदन स्वीकृत नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि यदि पेंशन का लाभ मिल जाता तो आर्थिक परेशानियों से कुछ राहत मिलती।माया कुमारी सिन्हा की समस्या सुनने के बाद उपायुक्त श्री शेखावत ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को तत्काल इस मामले के निष्पादन की जिम्मेदारी सौंपी। इसके बाद जनता दरबार में ही ऑन स्पॉट माया कुमारी सिन्हा की विधवा पेंशन स्वीकृत कर दी गयी।मौके पर ही महिला को स्वीकृति पत्र भी सौंपा गया।

उपायुक्त की इस त्वरित कार्रवाई से महिला ने राहत महसूस करते हुए प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।उपरोक्त के अतिरिक्त जन समाधान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि विवाद, सार्वजनिक रास्ता रोकने, अयोग्य लाभुकों को पीएम आवास दिये जाने, दाखिल-खारिज, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति, पेयजल, शिक्षा एवं कल्याण विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button