स्थानीय समाचार

कृषि एवं संबद्ध विभागों की डीसी ने की समीक्षा,बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश

Views: 38
0 0
Read Time:4 Minute, 14 Second
कृषि एवं संबद्ध विभागों की डीसी ने की समीक्षा,बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक की। बैठक में कृषि, आत्मा शासकीय निकाय, पशुपालन, गव्य विकास, सहकारिता, मत्स्य, उद्यान एवं जिला भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी।

बैठक में उपायुक्त श्री शेखावत ने खरीफ मौसम की तैयारियों, बीज एवं उर्वरक उपलब्धता, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान पाठशाला, पशुधन विकास योजनाओं, वैक्सीनेशन अभियान तथा मत्स्य एवं उद्यान विभाग की योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी को योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी गयी है, लेकिन उनके स्तर से योजनाओं के क्रियान्वयन में रुचि नहीं दिखाई जा रही है, ऐसे लाभुकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये साथ ही उन्होंने पशुओं के वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में खरीफ 2026-27 के लिए बीज वितरण, उर्वरक आवश्यकता एवं आपूर्ति योजना की समीक्षा की गयी। जिले में खरीफ फसलों के लिए 1 लाख 37 हजार 270 हेक्टेयर क्षेत्र में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।वहीं किसानों को अनुदानित दर पर धान बीज उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तर से अब तक 2000 क्विंटल बीज आवंटित किया गया है। उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को अधिकाधिक किसानों को केसीसी से जोड़ने का निर्देश दिया।

समीक्षा में बताया गया कि विशेष शिविरों के माध्यम से केसीसी आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।बैठक में किसान पाठशाला के अंतर्गत संचालित कार्यों की भी समीक्षा की गयी। विभिन्न केंद्रों पर फेंसिंग, सोलर पंप, पॉली हाउस, वर्मी कम्पोस्ट यूनिट, मत्स्य पालन तालाब, प्रशिक्षण केंद्र, पशु शेड एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी गयी। मत्स्य विभाग अंतर्गत वेद व्यास योजना एवं मत्स्य विपणन योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि वेद व्यास योजना के तहत कुल 35 लाभुकों को लाभान्वित किया जाना है तथा इसके लिए लाभुकों से आवेदन प्राप्त किये जा रहे हैं।उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान सब्जी एवं पुष्प खेती, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, गृह वाटिका एवं शेड नेट जैसी योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गयी।

बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button