झारखंडक्राइमट्रेडिंगपलामूस्थानीय समाचार

दो गज जमीन के लिए हुई जमकर लाठी डंडे से मारपीट, सात गंभीर रूप से घायल

Views: 2846
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second
दो गज जमीन के लिए हुई जमकर लाठी डंडे से मारपीट, सात गंभीर रूप से घायल

पलामू तरहसी

बब्लू खान

पलामू:- जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के सिकनी गांव में 164 स्क्वायर फीट जमीन के लिए आर्मी जवान के गोतिया परिवार में जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में एक दर्जन के आसपास लोग जख्मी हुए, जिसमें से सात लोगों को बेहतर इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। जख्मी लोगों में एक पक्ष के आर्मी जवान अमरेश कुमार एवं पत्नी बबीता कुमारी, पिता राम चरित्र सिंह, माता मालती देवी और चाचा अशोक सिंह, जबकि दूसरे पक्ष से सोहराई सिंह,उसकी पत्नी जागो देवी, कामेश्वर सिंह, प्रमोद कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। करीब करीब लोगों के सिर में गंभीर चोट आई है। हाथ में चोटें आई है।

एक पक्ष के जख्मी लोगों का कहना है कि दो धूर करीब 164 स्क्वायर फीट जमीन को लेकर विवाद हुआ। जिस जगह पर विवाद हुआ, वहां पर बोरिंग है और गड्ढा भी है। गड्ढे को भरने के लिए बालू गिराया गया था, जिसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया।

इसी बीच दोनों पक्षों में पहले नोक झोंक हुई, उसके बाद जमकर लाठी डंडे चले। जख्मी लोगों को इलाज के लिए पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया, जहां से 7 लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमआरएमसीएच रेफर करने का निर्णय लिया गया।

जमीन विवाद का मामला लंबे समय से चल रहा है। नापी भी हुई है, लेकिन दोनों पक्षों के संतुष्ट नहीं होने के कारण हमेशा विवाद होते रहता है।

पुलिस और अंचल प्रशासन को ऐसे मामलों में गंभीरता दिखाकर मामला स्पष्ट करना चाहिए, ताकि बड़ी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

Loading

दो गज जमीन के लिए हुई जमकर लाठी डंडे से मारपीट, सात गंभीर रूप से घायल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button