स्थानीय समाचार

आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों के बीच बीडीओ ने कई परिसंपत्तियों का किया वितरण मुखिया जोहरा बीवी ने स्कूली छात्रों को कल्याण विभाग से साइकिल वितरण का चेक प्रदान किया

Views: 257
0 0
Read Time:4 Minute, 55 Second
आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों के बीच बीडीओ ने कई परिसंपत्तियों का किया वितरण मुखिया जोहरा बीवी ने स्कूली छात्रों को कल्याण विभाग से साइकिल वितरण का चेक प्रदान किया

नावा बाजार (पलामू):- प्रखंड क्षेत्र के इटको पंचायत स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय नावा बाजार परिसर में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नावा बाजार प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद, मुखिया जोहरा बीवी, उपप्रमुख मिर खुर्शीद आलम मनरेगा बीपीओ चंद्रशेखर कुमार ,सफीर आलम, राजबली महरा,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, एमो प्रभु राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का अध्यक्षता मुखिया जोहरा बीवी व संचालन विकास पांडे ने की।कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद को समाजसेवी सफीर आलम ने बुके प्रदाण की तथा गनमान्य लोगों को माला पहनाकर स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान नावा बाजार बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने शिविर में पहुंचे लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप ,दीदी बाड़ी योजना ,कंबल वितरण ,सोना सोबरन योजना सहित कई परिसंपत्तियों का वितरण किया तथा शिविर में लगे 21 स्टॉलो का निरीक्षण कर लाभुकों को लाभान्वित करने का कर्मियों को निर्देश दिया।मौके पर मुखिया जोहरा बीवी ने कहा कि सर्व पेंशन योजना ,पशुधन विकास योजना ,आयुष्मान भारत कार्ड, मुख्यमंत्री अबुआ आवास, आधार पंजीकरण, शिक्षा विभाग के छात्रवृत्ति पोशाक वितरण, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,मनरेगा से दीदी बड़ी योजना सिंचाई कुप निर्माण,जेसीपीएल , खाद्य आपूर्ति से राशन कार्ड हरा कार्ड,कृषि से किसान क्रेडिट कार्ड ,बिरसा हरित ग्राम योजना , आंगनबाड़ी केंद्र से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, बाल विकास परियोजना से महिलाओं को निशुल्क पोषाहार सहित कई स्टोल लगाये गये है लाभुक योजनाओं को लाभ लें ।

आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों के बीच बीडीओ ने कई परिसंपत्तियों का किया वितरण मुखिया जोहरा बीवी ने स्कूली छात्रों को कल्याण विभाग से साइकिल वितरण का चेक प्रदान किया

वहीं योजना के उपलब्धता के विषय में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतवासी को महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ा कर अंतिम व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है। है। शिविर में कल्याण विभाग से स्कूली छात्रों के लिए साइकिल वितरण का चेक मुखिया द्वारा प्रदान की गई। तथा मनरेगा से इटको पंचायत के लाभुकों को 20 बिरसा सिंचाई कुप निर्माण स्वीकृति पत्र दिया गया, मनरेगा से 10दीदी बाड़ी योजना,10 कंबल,3पेंशन,धोती साड़ी,जॉब कार्ड ,मोटेशन , मुख्यमंत्री पशुधन सहित बाल विकास परियोजना का प्रदर्शनी स्टॉल व स्वास्थ्य विभाग से स्टॉल लगाकर चेकअप के साथ दवा वितरण किया गया ।उक्त मौके पर पंचायत सचिव प्रभु राम,कनीय अभियंता राजू पासवान, बीपीएम वैभव कांत आदर्श रोजगार सेवक अमित कुमार सिन्हा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नीरज कुमार पशुपालन विभाग के डॉक्टर विकास देव, सुपरवाइजर मिसी किरण,गोविंदा पाण्डेय, रमाकांत तिवारी विकास तिवारी, एएनएम प्रतिमा कुमारी, डॉक्टर लवकुश कुमार,एलटी जलज कुमार , सुमन कुमारी,पूर्व मुखिया अजय कुमार उर्फ दीपक गुप्ता सोनू गुप्ता आजम शाह,आंचल उप निरीक्षक निकसन , प्रधान सहायक सुधीर कुमार , सत्येंद्र यादव , सुभाष कुमार धर्मेंद्र कुमार , राजदेव यादव अमरेश गुप्ता,आशीष कुमार सहित आंगनबाड़ी सेविका सहिया, वार्ड सदस्य मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button