झारखंडगुमलास्थानीय समाचार
गुमला जिला के घाघरा प्रखंड अंतर्गत गोया गांव के युवक अपने घर से हुआ लापता।


बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख,
गुमला:- गोया गांव निवासी मो0 सदाम ख़ान पिता सहामत ख़ान उम्र लगभग 28 साल अपने घर से सुबह लगभग 9 बजे निकला जो की अचानक हुआ लापता। घाघरा थाना में लिखित आवेदन दे कर खोजबीन करने का गुहार परिजनों ने लगाया है। वहीं बड़ा भाई समशेर ख़ान ने आज पुरे घटनाक्रम को ले कर मजदूर संघ सीएफ टी यु आई प्रदेश सचिव जुम्मन ख़ान से गुमला अजाद बस्ती आ कर मिले तथा लिखित आवेदन देते हुए खोजबीन करने की गुहार लगाया है।।खोया भाई मानसिंक बिमारी का भी शिकार हैं। बड़ा भाई समशेर ख़ान ने बताया कि जितने भी रिस्तेदार है सभी जगहों पर खोजबीन किया गया पर भाई का कोई जानकारी नहीं मिल रहा है। इसलिए आज परेशान हो कर मजदूर संघ सीएफ टी यु आई प्रदेश वा गुमला जिला कार्यालय में आ कर भाई मो सदाम ख़ान को खोजने में सहयोग करने की गुहार लगाया है।
![]()




