ब्रेकिंग न्यूज़झारखंडझारखंड समाचारदुर्घटनालातेहारस्थानीय समाचार
चंदवा में यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई, 8 वाहनों का ऑनलाइन चालान


लातेहार। मंगलवार को उपायुक्त लातेहार के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल द्वारा चंदवा थाना क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहनों की जांच की गई। साथ ही चंदवा बस स्टैंड में बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सभी बस एजेंटों को निर्धारित स्थान पर ही बस लगाने का निर्देश दिया गया।
जांच के क्रम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों का ऑनलाइन चालान किया गया।

जांच अभियान का विवरण
- कुल जांच किए गए वाहन : 62
- कुल ऑनलाइन चालान किए गए वाहन : 8
- कुल चालान राशि : ₹1,02,500/-
जिला परिवहन पदाधिकारी ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।
![]()




