क्रिकेट/स्पोर्ट्सझारखंड समाचारलातेहार

लातेहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन,6 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

लातेहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन,6 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका (लातेहार): रांची के खेल गांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 1 से 3 मई तक आयोजित 3rd सिको काई ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप 2026 में लातेहार जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। इनमें 1 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस प्रतियोगिता में लातेहार के चार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और काता एवं कुमेते स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन किया। चंदवा के अभिषेक एक्का ने काता और कुमेते दोनों स्पर्धाओं में 2 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया।

वहीं जीतू उरांव (चंदवा) ने 1 रजत और 1 कांस्य पदक, शौर्य राज (मनिका) ने 1 कांस्य पदक, और संगीता टोपनो (बरवाडीह) ने भी 1 कांस्य पदक हासिल किया।

लातेहार के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन,6 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

इस चैंपियनशिप में देश के 10 राज्यों से करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लातेहार टीम ने झारखंड गोजुरियो स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के मुख्य कोच शिहान धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हान्सी भरत शर्मा, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, चीफ ऑर्गेनाइजर रेन्शी सुनील किस्पोट्टा, क्युशी साधन चंद्र लोहार, सेंसई अनिल किस्पोट्टा और सेंसई आशीष पांडे द्वारा पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button