झारखंड समाचारस्थानीय समाचार

तेनुघाट में उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, रोमांचक मुकाबले में टीमों ने दिखाई दमदार प्रदर्शन

तेनुघाट में उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, रोमांचक मुकाबले में टीमों ने दिखाई दमदार प्रदर्शन

तेनुघाट — उर्मिला देवी मेमोरियल तेनुघाट क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शुक्रवार, 1 मई को तेनुघाट स्थित गोल्डेन जुबिली मैदान में उत्साह और उमंग के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें तेनुघाट मुखिया नीलम श्रीवास्तव, पंचायत समिति सदस्य चुन्नू पांडेय, अधिवक्ता रमेंद्र कुमार सिन्हा, समाजसेवी दया शंकर गुप्ता एवं दीपक गुप्ता शामिल थे।

इस अवसर पर मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जहां शिक्षा हमें ज्ञान प्रदान करती है, वहीं खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

पहले मैच में गोमिया टाइटंस की जीत

उद्घाटन मैच में गोमिया टाइटंस और टीएससी स्ट्राइकर के बीच मुकाबला हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएससी स्ट्राइकर की टीम ने 54 रन बनाए। जवाब में गोमिया टाइटंस ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच को अपने नाम किया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए ओम प्रकाश ठाकुर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैच में अंपायर की भूमिका सौरभ सिंह और दीपक कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरिंग सत्यम कटरियार ने की।

दूसरे मैच में भी गोमिया टाइटंस का दबदबा

दूसरे मुकाबले में एलिट 11 धनबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाए। जवाबी पारी में गोमिया टाइटंस ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में धीरज को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
इस मुकाबले में अंपायर सौरभ सिंह और विजय कुमार रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका विक्की कुमार ने निभाई।

तेनुघाट में उर्मिला देवी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, रोमांचक मुकाबले में टीमों ने दिखाई दमदार प्रदर्शन

तीसरे मैच में गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की शानदार जीत

तीसरे मैच में टीएससी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 91 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में गेम डिसाइडर घरवाटांड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए गोपाल कुमार को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैच में अंपायर की भूमिका सत्यम कटरियार और दीपक कुमार ने निभाई, जबकि स्कोरिंग सौरभ श्रीवास्तव द्वारा की गई।

टूर्नामेंट के पहले दिन ही रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया और आगे के मैचों के लिए उत्सुकता और भी बढ़ा दी है।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button