गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार

घाघरा प्रखंड के चुन्दरी पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण

घाघरा प्रखंड के चुन्दरी पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण

गुमला:- आज सोमवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के नियमित शिविर भ्रमण के क्रम में उन्होंने घाघरा प्रखंड स्थित चुन्दरी पंचायत में लगे शिविर का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण, स्टॉल निरीक्षण एवं शिविर में आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को जाना।घाघरा के चुन्दरी पंचायत में लगे शिविर में सैंकड़ों लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया । बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत 30, धोती साड़ी योजना के तहत 12 लाभुक, साइकल वितरण योजना के तहत 6 छात्र/ छात्राओं के बीच साइकिल क्रय करने हेतु चेक का वितरण किया गया। वहीं फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत 5 महिलाओं के बीच चेक का वितरण किया गया, 107 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया, सखी मंडल के महिलाओं के बीच 8 लाख रुपए की चेक प्रदान की गई तथा 2 लाभुकों को जॉब कार्ड एवं 15 पेंशन कार्ड का वितरण किया गया।

घाघरा प्रखंड के चुन्दरी पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण

इसके अलावा लाभुकों के बीच पौधा वितरण, एवं विभिन्न योजनाओं के तहत सैंकड़ों आवेदनों की प्राप्ति की गई।

आज जिले के 9 पंचायतों में लगाए गाएं सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर

आज सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत घाघरा प्रखंड के चुन्दरी पंचायत, सिसई प्रखंड के रेड़वा पंचायत,बसिया प्रखंड के कुम्हारी पंचायत, कामडारा प्रखंड के कुलकुरु पंचायत,चैनपुर के बरवेनगर पंचायत, घाघरा पंचायत,गुमला के खरका पंचायत, पालकोट के डहुपानी पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 09 में शिविर का आयोजन का आयोजन किया गया। जहां आस पास के क्षेत्र से आए सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सरकार के विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल में जाकर जानकारी प्राप्त की, आवेदन भरा ,एवं कई आवेदकों को ऑन द स्पॉट योजना से अच्छादित भी किया गया।

घाघरा प्रखंड के चुन्दरी पंचायत में लगे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का किया निरीक्षण

5 दिसंबर को जिले के 5 स्थानों में लगेंगे शिविर

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दिनांक 4 दिसंबर को घाघरा प्रखंड के नावडीह पंचायत, सिसई प्रखंड के शिवनाथपुर पंचायत,गुमला प्रखंड के घटगांव पंचायत, भरनो प्रखंड के करौंदाजोर पंचायत,रायडीह के नवागढ़ पंचायत, में शिविर का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं से संबंधित स्टॉल्स लगाए जाएंगे । जिला प्रशासन की अपील है कि उक्त शिवर में अधिक से अधिक लोग जाएं एवं योजना का लाभ लें ।

शिविर में आए लाभुकों ने योजना का लाभ लिया एवं सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किया

आज जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों में सैंकड़ों की संख्या में लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया ।इस दौरान शिविर में आए कई लाभुकों ने अपनी कहानी साझा की।

घाघरा के चुन्दरी पंचायत में लगे शिविर आएं देवलाल प्रजापति को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन के तहत सिंचाई कूप के लिए स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेके वे अपनी खेती को विस्तृत रूप देंगे।जिसके लिए श्री प्रजापति ने सरकार को सहृदय धन्यवाद किया ।

वहीं चुन्दरी पंचायत के शिविर में आई पूजा कुमारी को साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिल क्रय करने हेतु 4500 रुपए का चेक प्रदान किया गया।पूजा कहती हैं कि वे इस राशि का उपयोग साइकिल क्रय करने के लिए करेंगी और प्रति दिन विद्यालय जाएंगी। इसी प्रकार रिंकी कुमारी को भी साइकिल क्रय करने हेतु 4500 रुपए का चेक प्रपात हुआ। दोनो ही छात्राएं बेहद ही प्रसन्न नजर आईं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button