भक्ति के रंग में रंगा घाघरा: हनुमान वाटिका मंदिर की 11वीं वर्षगांठ पर निकली भव्य कलश यात्रा


रिपोर्टिंग प्रेम कुमार साहू
घाघरा गुमला:-घाघरा मिलन चौक स्थित हनुमान वाटिका बजरंगबली मंदिर का 11वां स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु भक्तिभाव के साथ शामिल हुए।
कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर चांदनी चौक और छठ मोहल्ला होते हुए नदी तट तक पहुंची। वहां आचार्य धनंजय देवरिया के मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः कलश लेकर मंदिर पहुंचे।पूरे मार्ग में “जय बजरंगबली” के गगनभेदी जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। मंदिर पहुंचने के बाद विधिवत पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया तथा भव्य कीर्तन का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर तक भक्ति रस में डूबे रहे।
मुख्य रूप से दिनेश जायसवाल, वीरेंद्र साहू, संतोष साहू, विक्की साहू, धनवीरसाहू, भुवनेश्वर जायसवाल ,भुवनेश्वर जायसवाल, सुमित साहू, टिंकू जयसवाल उपस्थित रहे।
![]()




