झारखंड समाचारपलामूस्थानीय समाचार

पलामू में पोषण पखवाड़ा के तहत व्यापक जागरूकता अभियान,21 प्रखंडों में चल रही लगातार गतिविधियां

Views: 110
0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second
पलामू में पोषण पखवाड़ा के तहत व्यापक जागरूकता अभियान,21 प्रखंडों में चल रही लगातार गतिविधियां

मेदिनीनगर (पलामू):जिले के सभी प्रखंडों में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत सखी मंडल की दीदियों को पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत तिरंगा भोजन के माध्यम से पोषणयुक्त आहार को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही “खेत से थाली” की अवधारणा को साकार करने के लिए पोषण वाटिका लगाने, टेक होम राशन के सही उपयोग, साफ-सफाई एवं स्वच्छता के महत्व पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

इसके अलावा गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को एएनसी (ANC) और पीएनसी (PNC) के तहत मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जच्चा-बच्चा के समय पर टीकाकरण के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।जेएसएलपीएस के सेतु दीदी कैडर के माध्यम से जिले के सभी 21 प्रखंडों के 60 संकुल संगठनों और लगभग 1300 ग्राम संगठनों में यह अभियान सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। जागरूकता फैलाने के लिए पोषण बैठक, पोषण रैली और पोषण चौपाल जैसे कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं।


अब तक जिले में 300 से अधिक गतिविधियों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है, जिनकी जानकारी पोषण अभियान के पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड की जा रही है।यह अभियान जिले में पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित हो रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button