स्थानीय समाचार
घाघरा में बाइक चोरी मामले के दो आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक हिरासत में भेजे गए


Reported by Prem Kumar Sahu,
गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या 23/26 के तहत पुलिस ने बाइक चोरी मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मार्च को घाघरा बाजार से अज्ञात चोरों द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने घाघरा थाना में लिखित आवेदन दिया था, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
जांच के क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हेंजला कुडू और रांची के खलारी निवासी रोहित कुमार शामिल हैं।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उन्हें न्यायिक हिरासत में गुमला भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
![]()




