स्थानीय समाचार

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।


पाकुड़ संवाददाता।

विते दिन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ में स्वस्थ जीवन शैली एवं योग अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़, स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव रूपा वंदना किरो, सिविल सर्जन सुरेंद्र कुमार मिश्रा, जिला आरसीएच पदाधिकारी एस के झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी केके सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा, सिटी प्रबंधक मनीष मिश्रा, लोक स्वास्थ्य प्रबंधक मो फहीम अख्तर सहित कई अधिकारी और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।


वक्ताओं ने कहा कि 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पूरे विश्व में मनाया जाता है और स्वस्थ जीवन मानव जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सिविल सर्जन ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं, इसलिए लोगों को अपनी जीवन शैली में सुधार करना चाहिए, नियमित योग करना चाहिए और जंक फूड से दूरी बनानी चाहिए।
सचिव रूपा वंदना किरो ने कहा कि स्वस्थ शरीर और मन ही खुशहाल जीवन का आधार है। अन्य वक्ताओं ने भी स्वास्थ्य के महत्व और कानूनी अधिकारों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। टीबी रोगियों को पोषण पैकेट वितरित किए गए तथा नव दंपत्तियों को परिवार कल्याण योजना के तहत नई पहल किट दी गई। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद तनु दास, अंजारुल शेख, मोहम्मद मोइनुद्दीन इस्लाम, मुख्तार अहमद, आसिकुल रहमान, अब्दुल हकीम, कमला राय गांगुली, उत्पल मंडल, नीरज कुमार राउत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button