नावा बाजार/पलामू:- नावा बाजार थाना क्षेत्र के बनखेता में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिससे उस पर सवार एक मजदूर नीचे गिर गया और ट्रैक्टर से दबकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।