स्थानीय समाचार

Jharkhand News Today:राजमहल क्षेत्र को ₹186 करोड़ की सौगात, 63 सड़कें व 35 पुल बनेंगे

Views: 235
0 0
Read Time:1 Minute, 38 Second

कोटालपोखर: राजमहल के सांसद विजय हांसदा के प्रयासों से क्षेत्र को बड़ी विकासात्मक सौगात मिली है। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा पीएम-जनमन बैच II एवं III (2025-26) के तहत राजमहल संसदीय क्षेत्र के लिए लगभग ₹186 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इस योजना के अंतर्गत 63 सड़कों (करीब 129 किलोमीटर) और 35 पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी और ग्रामीण इलाकों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी।

सांसद विजय हांसदा ने इस स्वीकृति के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया और धन्यवाद दिया।

साथ ही उन्होंने बताया कि आज केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान क्षेत्र की जनहित से जुड़ी लंबित मांगों पर भी सार्थक चर्चा हुई। मंत्री ने इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।

इस योजना के क्रियान्वयन से राजमहल संसदीय क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button