स्थानीय समाचार

रामनवमी को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल की बैठक,नई कमेटी का हुआ गठन

रामनवमी को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल की बैठक,नई कमेटी का हुआ गठन

घाघरा (गुमला)। रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को हाई स्कूल मैदान घाघरा में केंद्रीय महावीर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया।

नई कमेटी में अनिरुद्ध चौबे को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष के रूप में विजय कुमार साहू, दीपक गुप्ता, संतोष गुप्ता और सुसित गोस्वामी को जिम्मेदारी दी गई। सचिव पद पर अमित कुमार ठाकुर का चयन किया गया, जबकि कोषाध्यक्ष मुकेश महापात्रा और सह-कोषाध्यक्ष कुमार सोनी बनाए गए।

इसके अलावा मंत्री पद पर प्रवीण सिंह, निखिल गुप्ता, नीरज कुमार साहू, मुकेश अग्रवाल और पवन कुमार महली को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही संरक्षक मंडल का भी गठन किया गया।

बैठक के दौरान नव-निर्वाचित अध्यक्ष अनिरुद्ध चौबे ने कहा कि इस वर्ष रामनवमी पर्व को घाघरा क्षेत्र में धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आसपास के कई गांवों के खोड़हा दलों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा, ताकि आयोजन को और अधिक भव्य बनाया जा सके।

इस मौके पर मोहरचंद्र सिंह, मुकेश सिंह, मनोज महापात्रा, पवन साहू, छोटकु साहू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button