लातेहारझारखंडस्थानीय समाचार

News:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026: लातेहार नगर पंचायत में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

Views: 114
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second
News:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026: लातेहार नगर पंचायत में मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न

लातेहार: नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के अंतर्गत लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लातेहार स्थित मतगणना केंद्र पर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

मतगणना के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में प्रेस वार्ता आयोजित की गई। उपायुक्त ने निर्वाचन परिणामों की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि पूरी प्रक्रिया निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न कराई गई।

उपायुक्त ने जानकारी दी कि लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर महेश सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।

वार्ड पार्षद पद पर निर्वाचित अभ्यर्थी

  • वार्ड 01: मो. नसरुद्दीन मियां
  • वार्ड 02: सुगंधी देवी
  • वार्ड 03: विमला देवी
  • वार्ड 04: जयराम कपूर
  • वार्ड 05: शब्बू प्रवीण
  • वार्ड 06: मनोज कुमार गुप्ता
  • वार्ड 07: मनोज कुमार दास
  • वार्ड 08: आशा देवी
  • वार्ड 09: संयुक्ता कुंवर
  • वार्ड 10: मुन्दिका मंझी
  • वार्ड 11: संतोष रंजन कुमार
  • वार्ड 12: मुस्तरी बीबी
  • वार्ड 13: अमनतिका अल्मा पन्ना
  • वार्ड 14: इन्द्रदेव उरांव
  • वार्ड 15: गुड़िया सिन्हा

उपायुक्त ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे नगर पंचायत क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनहित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मियों, पुलिस बल तथा मतदाताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को मतगणना से संबंधित विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button