स्थानीय समाचारगुमलाझारखंड

राशन डीलर 3 माह से नहीं दे रहा है अनाज,लोगों ने डीसी डीएसओ और वीडीओ से किया शिकायत,डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Views: 361
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

राशन डीलर 3 माह से नहीं दे रहा है अनाज,लोगों ने डीसी डीएसओ और वीडीओ से किया शिकायत,डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

गुमला।गुमला प्रखंड क्षेत्र के फोरी पंचायत के राशन डीलर लाइसेंस नंबर -10/92 राम उरांव, 3 माह से लोगों को राशन की आपूर्ति नहीं कर रहे हैं। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में जिले के अधिकारियों से भी ग्रामीण लाभुकों के द्वारा शिकायत किया गया। लेकिन कोई भी कार्रवाई अभी तक नहीं हो रहा है ।जिसके कारण राशन डीलर कालाबाजारी कर मस्त है। ग्रामीणों ने बताया कि डीलर के द्वारा राशन नहीं दिए जाने की सूचना गुमला जिले के उपायुक्त डीएसओ,बीडीओ को दिया गया है। लेकिन भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और पिछले तीन माह से क्षेत्र की जनता अनाज के लिए राशन डीलर के आगे पीछे दौड़ रहे हैं। इस संबंध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माले के जिला सचिव गजेंद्र सिंह ने कहा कि लापरवाह पदाधिकारी और डीलर के खिलाफ में कार्रवाई की जरूरत है। माले के द्वारा पिछले दिनों धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में भी राशन डीलर राम उरांव के मनमानी और राशन वितरण नहीं करने को लेकर डीसी को शिकायत किया गया था। लेकिन ग्रामीणों से मिल रही सूचना के मुताबिक अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुआ है और ना ही राशन लाभुकों को अनाज ही मिल सका है।फोरी के समाज सेवी उदय उरांव ने कहा कि राशन डीलर के मनमानी पूर्ण कार्यों से जनता परेशान हो गई है पिछले 3 महीने से लोगों को अनाज नहीं दिया जा रहा है ,,ऐसे में जनता कहां तक चुप रहे लोगों ने डीसी और जिले के अधिकारियों से शिकायत की,, लेकिन दुख की बात है कि अभी तक कार्रवाई नहीं हो रही है,,ऐसे मैं जनता का विश्वास सरकार और जनप्रतिनिधियों से उठता जा रहा है। ग्रामीणों ने राशन डीलर पर कार्रवाई करते हुए तत्काल अनाज लोगों को मुहैया कराने का मांग किया है।

Loading

राशन डीलर 3 माह से नहीं दे रहा है अनाज,लोगों ने डीसी डीएसओ और वीडीओ से किया शिकायत,डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button