स्थानीय समाचार

Pakur news:कालाजार उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक पहल: इंडोर रेजिडुअल स्प्रे प्रथम चरण–2026 का शुभारंभ

Views: 81
0 0
Read Time:3 Minute, 16 Second

Pakur news:कालाजार उन्मूलन की दिशा में ऐतिहासिक पहल: इंडोर रेजिडुअल स्प्रे प्रथम चरण–2026 का शुभारंभ

लक्षित गांवों में सघन अभियान, शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करने को जिला प्रशासन संकल्पित

पाकुड़: बुधवार को कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत इंडोर रेजिडुअल स्प्रे (IRS) प्रथम चरण–2026 का विधिवत शुभारंभ स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किया गया। यह अभियान सिविल सर्जन डॉ. एस.के. मिश्रा के मार्गदर्शन एवं जिला प्रशासन की निगरानी में संचालित हो रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य कालाजार के प्रसार को रोकना, प्रभावित क्षेत्रों में वाहक नियंत्रण को सुदृढ़ करना तथा जिले को कालाजार मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

जिला सूक्ष्म कार्ययोजना 2026 के अनुसार प्रथम चरण में जिले के छह प्रखंड—पाकुड़, हिरणपुर, महेशपुर, पाकुड़िया, अमड़ापाड़ा एवं लिट्टीपाड़ा के चिन्हित कालाजार प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक छिड़काव अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत 404 गांव, 85 उप-स्वास्थ्य केंद्र, 50,255 परिवार तथा लगभग 2.57 लाख की आबादी को कवर किया जाएगा। इसके लिए 173 प्रशिक्षित स्प्रे दलों की तैनाती की गई है, जो निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार घर-घर पहुंचकर छिड़काव सुनिश्चित करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा स्प्रे पंप, कीटनाशक, प्रशिक्षित मानवबल एवं कड़ी निगरानी व्यवस्था की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उच्च प्रभावित गांवों में विशेष फोकस रखते हुए अभियान को प्रभावी एवं समयबद्ध ढंग से संचालित करें, ताकि पात्र परिवारों का शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित हो सके।

सिविल सर्जन डॉ. सुरेन्द्र कुमार मिश्रा ने लक्षित क्षेत्रों के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्प्रे दलों का सहयोग करें तथा अपने घरों और गोशालाओं में पूर्ण रूप से छिड़काव करवाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने और कालाजार के स्थायी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कालाजार मुक्त पाकुड़ का लक्ष्य सर्वोच्च प्राथमिकता में है और इसके लिए पूरी गंभीरता, प्रतिबद्धता एवं सतत निगरानी के साथ कार्य किया जा रहा है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button