स्थानीय समाचार

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

Views: 53
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second
नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

पाकुड़। नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने नेहरू युवा केन्द्र एवं राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की।

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी स्वयंसेवकों को मतदान केंद्रों पर सक्रिय सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहायता की जाए तथा गर्भवती महिलाओं को कतार में खड़ा किए बिना प्राथमिकता के आधार पर मतदान कराने में सहयोग दिया जाए।

इसके साथ ही कतार में उपस्थित मतदाताओं के क्रमांक का सत्यापन कर यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि वे सही मतदान केंद्र पर ही मतदान करें। यदि कोई मतदाता गलत केंद्र पर पहुंच जाए, तो उसे सही जानकारी देकर संबंधित मतदान केंद्र तक मार्गदर्शन किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी स्वयंसेवक नगरपालिका आम निर्वाचन में मतदान कर्मियों के सहयोगी के रूप में कार्य करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button