स्थानीय समाचार

जेईई (मेन) 2026 में पिट्स मॉडर्न स्कूल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, मेधावी छात्र-अभिभावकों का हुआ सम्मान

Views: 87
0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

जेईई (मेन) 2026 में पिट्स मॉडर्न स्कूल का ऐतिहासिक प्रदर्शन, मेधावी छात्र-अभिभावकों का हुआ सम्मान

गोमिया:
पिट्स मॉडर्न स्कूल, गोमिया में शुक्रवार को जेईई (मेन) 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता और प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने सफल छात्रों को स्मृति-चिह्न और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति, नियमित अध्ययन और शिक्षकों के सीधे मार्गदर्शन को दिया। अभिभावकों ने भी विद्यालय के अनुशासित वातावरण और शिक्षकों के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों को सही दिशा मिली।

देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई (मेन) 2026 के परिणामों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमन कुमार प्रमाणिक ने 99.51 परसेंटाइल हासिल कर संस्थान में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल विद्यार्थियों में सत्यम कुमार (99.17), अनुष्का गुप्ता (97.53), शशांक कुमार (94.52), अमन कुमार (93.32), आलिया जुनेद (92.22) और एमडी अल्तमश (89.09) शामिल हैं। इसके अलावा उत्कर्ष कुमार, सिद्धार्थ मुर्मू और आर्यन राज ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

छात्रों ने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राचार्य बृजमोहन लाल दास के निरंतर प्रोत्साहन, उच्च स्तरीय सुविधाओं और शिक्षकों के व्यक्तिगत मार्गदर्शन ने कठिन विषयों को समझने में मदद की।

इस अवसर पर आईईपीएल (ओरिका) गोमिया के महाप्रबंधक अभिषेक विश्वास ने छात्रों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें जेईई (एडवांस) के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अरिंदम दास गुप्ता ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों के बीच बेहतर समन्वय ही इस ऐतिहासिक सफलता की नींव है।

प्राचार्य बृजमोहन लाल दास ने इसे विद्यालय के इतिहास का सुनहरा अध्याय बताते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों के समर्पण और शिक्षकों के अथक परिश्रम का फल है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षक वृंद को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button