गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऑन द स्पॉट दिया जा रहा है लाभ,

Views: 1555
0 0
Read Time:5 Minute, 11 Second
  • परिसंपत्ति वितरण सहित योजनाओं के विषय में किया जा रहा है नागरिकों को जागरूक

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऑन द स्पॉट दिया जा रहा है लाभ,
  • शिविर में ऑन द स्पॉट बनाया जा रहा है जॉब कार्ड,
  • दिव्यांग लाभुकों को मिला ट्राइसाइकिल
  • मनरेगा योजना के तहत लाभुकों को दिया जा रहा है लाभ
  • लाभुकों ने “आपकी योजना,आपकी सरकार आपके द्वारा” कार्यक्रम के लिए झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति जताया आभार

गुमला:-आज जिले भर के विभिन्न प्रखंडों अंतर्गत विभिन्न पंचायतों में “आपकी योजन आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत शिविर का आयोजन किया गया है। 24 नवंबर से प्रारंभ हुए उक्त शिवर के माध्यम से सैंकड़ों की संख्या में लाभुकों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट निवारण किया जा रहा है इसके साथ ही उक्त शिविर में विभिन्न योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त करने के अलावा लाभुकों का हेल्थ चेकअप एवं परिसंपत्ति वितरण करने के साथ साथ आम नागरिकों को विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक करने का भी कार्य किया जा रहा है। अब तक जिले में प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध लगभग 2200से अधिक आवेदनों का निस्पादन कर दिया गया है। शेष बचे आवेदनों की प्रक्रिया अनुसार निस्पादन का कार्य लगातार किया जा रहा है।इसी क्रम में चैनपुर के बेंदोरा पंचायत में आयोजित शिवर में आए लाभुकों को मनरेगा योजना के तहत विभिन्न प्रकार के लाभ मिल रहे है। इस दौरान शिविर में आए एक ग्रामीण ने बताया कि उन्हें मनरेगा योजना के तहत कुआं दिया गया है। लाभुक ने वहां उपस्थिति ग्रामीणों को भी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगे विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी लेने एवं योजनाओं का लाभ लेने के प्रति प्रेरित किया।वहीं बेंदोरा पंचायत के एक दिव्यांग व्यक्ति को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान ट्राइसाइकिल का लाभ मिला लाभुक ने शिवर से मिलने वाले तत्कालीन लाभ के लिए सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।बसिया प्रखंड के बनाई पंचायत में लगे शिवर में आई कक्षा 10वी की बख्ती कुमारी को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगे शिविर में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 5000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऑन द स्पॉट दिया जा रहा है लाभ,

बख्ति बताती है कि वे इस पैसे को अपने पढ़ाई में खर्च करेंगी एवं अच्छे से पढ़ाई करेंगी।बनई पंचायत की फूलो झानो आशीर्वाद योजना की लाभुक रेखा देवी बताती हैं है कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगे शिविर में उन्हें उक्त योजना के तहत स्व रोजगार हेतु 2 लाख रुपए का चेक मिला है। वे पहले हड़िया दारू की बिक्री करती थी जिसके पश्चात वह जेएसएलपीएस से जुड़ी जिसके माध्यम से उन्हें स्वरोजगार का अवसर मिला। वे बताती हैं कि इस पैसे से खुद का रोजगार करेंगी एवं अब वे नशीले पदार्थों की बिक्री करना बंद कर देंगी।रायडीह प्रखंड के परसा पंचायत में पति-पत्नी श्रवण साहू एवं सिद्धि देवी ने शिविर में जॉब कार्ड के लिए आवेदन दिया एवं तुरंत ही दोनो का जॉब कार्ड बन गया।युगल दाम्पत्य ने इसके लिए अपना हर्ष प्रकट किया एवं सरकार को सरकार आपके द्वार शिविर के लिए धन्यवाद दिया।इसी प्रकार से अन्य कई लाभुको ने “आपकी योजन आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत लगे शिविर में जाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लिया एवं झारखंड सरकार के इस महत्वपूर्ण पहल के लिए आभार प्रकट किया। शिविर के दौरान जरूरत मंदो के बीच कंबल का भी वितरण किया जा रहा है। सभी शिविरों का जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

Loading

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम के तहत लाभुकों को विभिन्न योजनाओं के तहत ऑन द स्पॉट दिया जा रहा है लाभ,

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button