स्थानीय समाचार

कसियाडीह में भीषण आग, घर में रखा तेल और अन्य सामान जलकर खाक

Views: 88
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
कसियाडीह में भीषण आग, घर में रखा तेल और अन्य सामान जलकर खाक

सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट

सतबरवा:- सतबरवा प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र अंतर्गत कसियाडीह गांव में आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई है। गनीमत रही कि यह हादसा किसी बड़ी अनहोनी में तब्दील होने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया। जानकारी के अनुसार, एक वाहन में तेल भरकर ले जाने के दौरान अचानक आग लग गई, जिसकी लपटें तेजी से फैलकर घर तक पहुंच गईं।
बताया जा रहा है कि मौके पर तेल का कारोबार संचालित हो रहा था। इसी क्रम में जर्किन में सैकड़ों लीटर तेल भरकर वाहन संख्या JH01AS 5950 से ले जाया जा रहा था। आग की चपेट में आने से घर में रखा तेल सहित अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना में संजय साव और मनीष कुमार आग की चपेट में आ गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नवजीवन अस्पताल, तुम्बागड़ा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया था कि दमकल वाहन के पहुंचने तक अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button