प्राचीन देवी सह काली मंदिर का 14वां वार्षिकोत्सव,तैयारी शुरू


19 को निकलेगी कलश यात्रा, 20 फरवरी को महाप्रसाद वितरण
लातेहार। लातेहार स्थित प्राचीन देवी सह काली मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव को लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष वार्षिकोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत 19 फरवरी को मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। श्रद्धालु कलश लेकर नगर भ्रमण करेंगे तथा मंदिर में दुर्गा सप्तमी का पाठ किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

वहीं 20 फरवरी को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना, हवन एवं महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि वार्षिकोत्सव के सफल संचालन के लिए विभिन्न सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
मंदिर समिति ने सभी भक्तजनों से वार्षिकोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
![]()




