स्थानीय समाचार

उपायुक्त ने प्री-बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

Views: 80
0 0
Read Time:4 Minute, 15 Second
उपायुक्त ने प्री-बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

16 से 20 जनवरी तक आयोजित हो रहे प्री-टेस्ट, कदाचारमुक्त एवं अनुशासित परीक्षा पर जोर

पाकुड़।
आगामी मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन, पाकुड़ द्वारा परख टेस्ट योजना के अंतर्गत प्री-बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा 16 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जा रही है।

इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने मध्य विद्यालय धनुषपूजा स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं वीक्षकों को कदाचारमुक्त, पारदर्शी और अनुशासित परीक्षा संचालन सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

उपायुक्त ने परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मविश्वास, धैर्य एवं सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्री-बोर्ड परीक्षा छात्रों के लिए मुख्य बोर्ड परीक्षा से पूर्व स्वयं को परखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उनकी तैयारी को सही दिशा मिलती है।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने परीक्षा कक्षों, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण, पर्यवेक्षण प्रणाली एवं समय प्रबंधन की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

उपायुक्त ने बताया कि प्री-बोर्ड परीक्षा को फाइनल बोर्ड परीक्षा के समान वातावरण में आयोजित करने का उद्देश्य छात्रों में समय प्रबंधन, अनुशासन एवं वास्तविक परीक्षा अनुभव विकसित करना है। प्रश्नपत्र बोर्ड पैटर्न के अनुरूप विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की विशेष टीम द्वारा तैयार किए गए हैं।

जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में प्री-टेस्ट का आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से किया गया। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने प्रथम पाली में सामाजिक विज्ञान एवं द्वितीय पाली में अंग्रेजी की परीक्षा दी। वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने प्रथम पाली में भौतिकी, इतिहास एवं अकाउंटेंसी, जबकि द्वितीय पाली में हिंदी, अंग्रेजी, भाषा एवं कोर विषयों की परीक्षा दी।

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर परीक्षा परिणाम सुनिश्चित करने के लिए प्री-टेस्ट अत्यंत आवश्यक हैं। इससे छात्रों को मुख्य परीक्षा की पूर्ण समझ मिलती है और उनकी तैयारी और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी विद्यालयों, शिक्षकों, परीक्षा कर्मियों एवं संबंधित पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button