स्थानीय समाचार

नीलकोठी स्थित काठिया बाबा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया गुरु महाराज का 18वां तिरोभाव उत्सव

नीलकोठी स्थित काठिया बाबा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया गुरु महाराज का 18वां तिरोभाव उत्सव

बरहरवा। राजमहल शहर के नीलकोठी वार्ड नंबर–2 स्थित काठिया बाबा आश्रम में रविवार को काठिया बाबा श्री श्री 108 स्वामी कृष्ण दास जी गुरु महाराज का 18वां तिरोभाव उत्सव (पुण्यतिथि) श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया।

मौके पर अहले सुबह आश्रम में सर्वप्रथम ठाकुर जी एवं काठिया बाबा का श्रृंगार, आरती एवं भजन-कीर्तन किया गया। इसके उपरांत पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मालदा, असम, त्रिपुरा, बिहार सहित क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा पालकी पर साज-सज्जा के साथ काठिया बाबा की तस्वीर रखकर विधि-विधान से भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा महाजन टोली, तीन पहाड़ मोड़, कासिम बाजार, विवेकानंद चौक, मछुआ बाजार, गांधी चौक, स्टेशन चौक, मुख्य बाजार सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान “काठिया बाबा की जय” और “गुरु जी महाराज की जय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया।

नीलकोठी स्थित काठिया बाबा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया गुरु महाराज का 18वां तिरोभाव उत्सव

दोपहर के समय पुनः राजभोग आरती, भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा हजारों भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

आश्रम के श्री महंत काठिया बाबा श्री श्री 108 स्वामी नवल किशोर दास जी महाराज ने बताया कि प्रत्येक वर्ष तिथि के अनुसार गुरु महाराज का तिरोभाव उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर महाभोग के साथ-साथ गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण भी किया जाता है।

इस कार्यक्रम में अनूप साहा, बिमल साहा, सपन ढोली, सुखदेव पंडित, टिंकू अग्रवाल, मिथुन पांडे, राजकुमार पांडे, प्रणति साहा, सुमन साहा, तापोस साहा, जागेश्वरी रानी, शिवम्, गौतम नासकर, सूमन साव, मिनोती साहा, रामदेव पंडित, रियांश साहा, नेहा कुमारी, विमल ढोली, रिंकु साहा, पूर्णिमा साहा, प्रतिमा साहा, मौसमी साहा, कृष्णागीं साहा, संजीव पांडे, दुर्गा कुमारी, इशिता कुमारी, ऋषिका कुमारी, विजय अग्रवाल, कीर्ति कुमारी सहित राजमहल एवं अन्य राज्यों से आए सैकड़ों भक्तजन उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button