झारखंडस्थानीय समाचार

बरहड़वा में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

Views: 77
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second
बरहड़वा में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण, शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

बरहड़वा:
नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत नागेश्वरी देवी कन्या उच्च विद्यालय, बरहरवा में गुरुवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय इस्लामपुर के कुल 73 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान कर उनकी नियमित उपस्थिति और शिक्षा के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर प्रभारी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी गौतम कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025–26 के तहत कुल 58 विद्यालयों के 3811 विद्यार्थियों को साइकिल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। अब तक 54 विद्यालयों के 3304 विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। शेष विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी शीघ्र ही साइकिल प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक जमील अंसारी सहित अन्य शिक्षक एवं विद्यालयकर्मी उपस्थित रहे। साइकिल पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और अभिभावकों ने इस योजना को शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button