स्थानीय समाचार
रांगा थाना पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान


बरहरवा।रांगा थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बरहरवा–राजमहल पथ पर शर्मापुर मोड़ तथा बरहेट–बरहरवा पथ पर तलबड़िया चौक के समीप वाहनों की सघन जांच की गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव ने बताया कि जांच अभियान के दौरान वाहनों से संबंधित आवश्यक कागजातों की जांच की गई, साथ ही डिक्की एवं अन्य संदिग्ध हिस्सों की भी तलाशी ली गई। अभियान का उद्देश्य अपराध नियंत्रण एवं असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाना है।
मौके पर एएसआई परमजीत राम सहित रांगा थाना के अन्य पुलिस जवान उपस्थित थे।
![]()




