स्थानीय समाचार

कोटालपोखर निवासी युवक की मालदा में जहर खाने से मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोटालपोखर निवासी युवक की मालदा में जहर खाने से मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

कोटालपोखर थाना क्षेत्र के जीवनपुर रोड निवासी 28 वर्षीय शादीशुदा युवक हसन राजा की पश्चिम बंगाल के मालदा में जहर खाने से मौत हो गई। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

मिली जानकारी के अनुसार हसन राजा मालदा में एक बेकरी में काम करता था। शुक्रवार की रात उसने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों से सामान्य रूप से बातचीत की थी। वहीं शनिवार की सुबह परिवार को सूचना मिली कि हसन राजा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। यह खबर सुनते ही उसकी पत्नी रबीना खातून पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

सूचना मिलते ही परिजन मालदा पहुंचे, जहां मालदा पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

मृतक की पत्नी रबीना खातून और भाई मो. वसीम ने बताया कि चार दिन पूर्व कोटालपोखर थाना में एक महिला द्वारा हसन राजा के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कराया गया था। इस घटना के बाद से वह काफी मानसिक तनाव में था। हालांकि उक्त मामले में उसे न्यायालय से जमानत मिल चुकी थी और जमानत मिलने के बाद ही वह काम पर गया था।

परिजनों का आरोप है कि छेड़खानी का मामला दर्ज होने के बाद कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर हसन राजा को बदनाम किया जा रहा था, जिससे वह अत्यधिक परेशान रहने लगा था। परिजनों का मानना है कि इसी मानसिक दबाव के कारण उसने यह कदम उठाया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button