स्थानीय समाचार

घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण

घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 50 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण


प्रेम कुमार साहू, घाघरा (गुमला)

घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को 50 टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सविता देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुशल एक्का सहित स्वास्थ्य कर्मी भी उपस्थित रहे।

चिकित्सा पदाधिकारी ने इस दौरान टीबी के शुरुआती लक्षण, सावधानियां, नियमित दवा सेवन तथा उपचार प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीबी पूरी तरह उपचार योग्य बीमारी है और समय पर दवा तथा पौष्टिक आहार से मरीज जल्द स्वस्थ हो सकते हैं।

प्रखंड प्रमुख सविता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। जागरूकता, समय पर दवा सेवन और पौष्टिक आहार इसमें सबसे अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने मरीजों से दवा समय पर लेने और नियमित जांच कराने की अपील की। प्रमुख ने कहा कि— “टीबी को हराना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और समाज के सहयोग से ही टीबी मुक्त घाघरा का लक्ष्य पूरा होगा।”

कार्यक्रम में हिंडालको सीएसआर से सेराम अवतार पासवान, अभय भारती, टीबी विभाग के प्रखंड कोऑर्डिनेटर अमित कुमार प्रसाद, संदीप कुमार, बीटीटी बबीता देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button