स्थानीय समाचार

टीएनए राउंड दो का प्रशिक्षण शुरू।

टीएनए राउंड दो का प्रशिक्षण शुरू।

बरहरवा।राजमहल,शिक्षा विभाग द्वारा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संचालित विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों का टीएनए (टीचर नीड्स असेसमेंट) के राउंड दो का प्रशिक्षण पीएम श्री मध्य विद्यालय नयाबाजार में मंगलवार से शुरू हुआ। मौके पर डीएसई हर्ष कुमार ने चल रहे प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस क्रम में प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को ईमानदारी पूर्वक प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया।

प्रशिक्षण बीपीओ कुणाल किशोर की देखरेख में 20 नवम्बर तक चलेगा। प्रशिक्षण में एक साथ दो बैचों काे अलग-अलग प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रथम बैच में सभी 46 एंव द्वितीय बैच में 76 में 74 शिक्षक टीएनए में उपस्थित हुए।

मौके पर बीआरपी आशुतोष कुमार, एमआईएस गोविंद सरकार, सीआरपी संजय सिंह, अशोक कुमार महतो, मनौवर हुसैन, अशोक कुमार, श्रवण कुमार यादव, उमेश प्रसाद साहा सहित 10 प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। मौके पर पंकज घोष, इस्माईल अशरफी, उज्जवल घोष, लखी उरांव आदि अन्य उपस्थित थे।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button