स्थानीय समाचार

दो दिवसीय पलामू किला का प्रसिद्ध जतरा मेला शुभारम्भ, उमड़ी भीड़

Views: 861
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second
दो दिवसीय पलामू किला का प्रसिद्ध जतरा मेला शुभारम्भ, उमड़ी भीड़

सतबरवा से दिनेश कुमार यादव की रिर्पोट:-
सतबरवा(पलामू):- पलामू किला से सटे फुलवरिया ओरंगा नदी तट के किनारे लगने वाली दो दिवसीय प्रशिद्ध जतरा मेला का उद्धाटन विधायक रामचन्द्र सिंह ने फीता काट कर किया। यह मेला छठ पूजा के पारन के एक दिन बाद लगता है।इस मेले में पलामू प्रमंडल के अलावा छतीसगढ़ ,यूपी के लोग मेले में पहुंचे हैं और राजा मेदिनी राय के पहाड़ पर स्थित नए व पुराने किले घूमने के साथ मेले का आनंद लेते हैं। इस मेले की फेब्रेट मिठाई लकठो है,इसकी खूब खरीदारी की जाती है।इसके अलावा लोहे की बनी टांगी, फरसा, कुदाल,तलवार के साथ लकड़ी की सामानों की खूब खरीदारी होती है।
मेले को मनचासा बनाने के लिए ढेर सारी व्यवस्था की गई है।मेले में ब्रेक डांस, मौत का कुआ, बच्चों के लिए ट्रेन इत्यादि उपलब्ध था।इस मेले में सुरक्षा के ख्याल से बरवाडीह और सतबरवा पुलिस की तैनाती की गई थी।वही मेले की देख रेख के लिए पलामू किला समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह व सभी सदस्य गण के द्वारा समिति के सदस्यों की विशेष निगरानी थी। वही किसी तरह की घटना दुर्घटना न हो इसके पुलिस की तैनाती देखी गई।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button