स्थानीय समाचार

बरडीहा के सरसतिया गांव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 15 पर प्राथमिकी दर्ज

बरडीहा के सरसतिया गांव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश,पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 15 पर प्राथमिकी दर्ज

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा:- बरडीहा थाना क्षेत्र के सरसतिया गांव में बुधवार रात सांप्रदायिक सौहार्द को चोट पहुंचाने की गंभीर कोशिश सामने आई है। गांव स्थित बजरंगबली देवस्थल पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़फोड़ से पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने स्थिति को बिगड़ने से बचा लिया।सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात करीब नौ बजे सरसतिया पहाड़ स्थित बजरंगबली देवस्थल पर लगे झंडे और देवी-देवताओं के चित्रों को कुछ लोगों ने फाड़कर फेंक दिया। इतना ही नहीं, बजरंगबली का झंडा उखाड़कर आरोपी अपने साथ ले गए। इस घटना को गांव के एक ग्रामणी देख लिया और शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। देवस्थल की स्थिति देखकर लोग आक्रोशित हो उठे और माहौल तनावपूर्ण हो गया।घटना की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना प्रभारी **ऋषिकेश कुमार सिंह** पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। मौके से ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुला खां , पिता लुकमान खां, निवासी सरसतिया आमिर खान, पिता संमशाद खान, निवासी घुरुआ (मझिआंव थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापेमारी कर बजरंगबली का झंडा भी बरामद कर लिया।

पीड़ित हरिनारायण यादव के लिखित आवेदन पर पुलिस ने कुल 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जिनमें से 5 नामजद हैं।इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में सरसतिया गांव निवासी मो. रजा खां , पिता लईक खां, का नाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि रजा खां झारखंड पुलिस में जवान है। पुलिस का मानना है कि उसी ने इस घटना की साजिश रची।थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।-

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button