झारखंडजमशेदपुरस्थानीय समाचार

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का हुआ अनावरण

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का हुआ अनावरण

जमशेदपुर :- रविवार को बिरसा मुंडा आदिवासी कल्याण ट्रस्ट सोपोडेरा , सलगाझरी के बैनर तले सलगाझरी में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस दौरान जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिंहा , पूर्व पार्षद गणेश सोलंकी , भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा , नीलू मछुआ , सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, अभय चौबे , काजू सांडिल , मुखिया प्रभुराम मुंड़ा , अवधेश सिंह , प्रकाश सांडिल , बबलू करूआ , राम प्रकाश जायसवाल , भाजपा गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , राम मुखी , चित्तरंजन स्वांसी , आजसू नेता शैलेन्द्र सिंहा समेत अन्य मौजूद थे। इस दौरान सांस्कृतिक एवं कला भवन के लिए भूमि पूजन भी किया गया । कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी व अध्यक्ष राम सिंह मुंडा ने किया। उन्होंने प्रतिमा स्थल के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित अतिथियों से निर्माण कार्य के लिए पहल करने का अनुरोध किया। आगे उन्होंने बताया कि दो करोड़ से अधिक की राशि से आदिवासी सांस्कृतिक एवं कला भवन का निर्माण होना है। जिसका प्राक्कलन एवं सरकार के स्तर से स्वीकृति हो चुका है। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन प्रकाश सांडिल ने दिया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button