झारखंडस्थानीय समाचार

राज्य स्थापना दिवस बनेगा बरहेट के लिए यादगार,22पंचायतों में एक साथ होगा गृह प्रवेश समारोह:बीडीओ

Views: 165
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
राज्य स्थापना दिवस बनेगा बरहेट के लिए यादगार,22पंचायतों में एक साथ होगा गृह प्रवेश समारोह:बीडीओ

बरहरवा। राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर बरहेट प्रखंड में खुशियों की नई शुरुआत होने जा रही है। प्रखंड क्षेत्र के 1600 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना , जनमन आवास योजना एवं अन्य आवास योजनाओं के तहत अपने नए घर की चाबी सौंपी जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहेट के निर्देशानुसार सभी पंचायतों में 12 नवंबर 2025 को भव्य गृह प्रवेश समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस दौरान पंचायतवार चयनित लाभुकों को उनके नवनिर्मित घरों में प्रवेश कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान संकल्प सभा, लाभुकों का गृह प्रवेश, स्वीकृति पत्र वितरण तथा विशेष अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। प्रत्येक पंचायत मेंसंबंधित आवास प्रभारी, ग्राम रोजगार सेवक एवं पदाधिकारी कार्यक्रम के सफल आयोजन की जिम्मेदारी निभाएंगे।

प्रखंड के 22 पंचायतों में एक साथ यह आयोजन होगा।बीडीओ बरहेट ने सभी पंचायत सचिवों और जनसेवकों को निर्देश दिया है कि पात्र लाभुकों का गृह प्रवेश समय पर सुनिश्चित कराया जाए तथा राज्य स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जाए।

साथ ही निर्देश दिया गया है कि सभी गतिविधियों — जैसे संकल्प सभा, गृह प्रवेश, स्वीकृति पत्र वितरण एवं अतिथि संबोधन का फोटो और वीडियो बनाकर “झारखंड हाउसिंग स्कीम एक्टिविटिज” गूगल ड्राइव में अपलोड किया जाए।


इस दौरान मौके पर सभी आवास प्रभारी के साथ आवास समन्वयक मार्शल किस्कू,आवास ऑपरेटर शाहबाज आलम मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button