स्थानीय समाचार
गोमिया:पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह ने ग्रामीणों के साथ मनाई दीपावली”


गोमिया। प्रकाश के महापर्व दीपावली के पर सूबे के पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्र के पंचमो, चिदरी, चेलियाटांड आदि गांव पहुंचे और ग्रामीणों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया।
इस दौरान ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री श्री सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं पूर्व मंत्री ने कहा कि पर्व त्यौहार ग्रामीण क्षेत्रों में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और ग्रामीणों के साथ त्यौहार मनाने में आत्मीय संतुष्टि मिलती है। उन्होंने दीपावली त्यौहार पर सभी लोगों को शुभकामनाएं दी।

मौके पर बल्कु रविदास,अशोक सिंह,जगन्नाथ करमाली,लालदेव महतो,सोमर अगरिया,अशोक राम,ईश्वर दयाल महतो, बिरजू रविदास,जमील अख्तर,वकील अहमद,धर्मेंद्र भंडारी,जगदीश महतो,राजकुमार यादव,जगदीश महतो आदि उपस्थित थे।
![]()




