झारखंडगुमलास्थानीय समाचार

जारी और बेंदोरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के विकास के लिए हुआ कार्यक्रम।

जारी और बेंदोरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के विकास के लिए हुआ कार्यक्रम।

बसंत कुमार गुप्ता ब्यूरो प्रमुख गुमला,
“विकसित भारत संकल्प यात्रा” योजना तहत आज जिला अंतर्गत जारी प्रखंड के जारी पंचायत एवं चैनपुर प्रखंड अंतर्गत बेंडोरा पंचायत में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड के गणमान्य अधिकारी / कर्मी सहित स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही।उक्त कार्यक्रम के दौरान उपर्युक्त पंचायत के वासियों के मघ्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजना यथा आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा, किसान सम्मान निधि, पीएम पोषण अभियान, जल जीवन मिशन, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, केसीसी आदि के तहत लाभ प्राप्त करने तथा योजना से संबंधित समस्त जानकारी को जागरूकता के विभिन्न साधनों द्वारा साझा किया गया।

जारी और बेंदोरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा योजना के विकास के लिए हुआ कार्यक्रम।

कार्यक्रम दौरान पंचायत अंतर्गत संचालित योजनाओं के सफल लाभार्थी द्वारा आमजन के साथ अपना अनुभव साझा कर सत्र सतत कृषि गतिविधियों के संदर्भ में भी प्रगतिशील किसानों को अवगत करवाया गया। आयोजन के क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता अभियान जागृति कार्यक्रम, के अलावा ऑन स्पॉट सेवाएं एवं लाभार्थी शिविर की व्यवस्था तथा विकसित भारत हेतु संकल्प भी लिया गया। इस दौरान दोनों पंचायतों में विभिन्न योजना से लाभुकों को अच्छादित कर उनके बीच परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button