स्थानीय समाचारझारखंड

जानलेवा मारपीट मामले में वारंटी गिरफ्तार, राजमहल पुलिस की कार्रवाई

जानलेवा मारपीट मामले में वारंटी गिरफ्तार, राजमहल पुलिस की कार्रवाई

बरहरवा। राजमहल पुलिस ने जान मारने की नियत से मारपीट के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने जानकारी दी कि खर दिघ्घी निवासी फिरोज शेख को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी ने बताया कि फिरोज शेख के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। यह मामला मजहर टोला निवासी अबू कसाम की शिकायत पर दर्ज जानलेवा मारपीट की प्राथमिकी से संबंधित है। मामले के विचारण के दौरान न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ वारंट जारी किया था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button