झारखंडरांचीस्थानीय समाचार

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी श्रद्धांजलि

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को दी श्रद्धांजलि

रांची। जम्मू-कश्मीर के लद्दाख (सियाचिन) में तैनात देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड के कजरा गांव निवासी अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी वीरगति को प्राप्त हो गए। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर जब बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया, तो पूरा माहौल गमगीन हो उठा।

माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने एयरपोर्ट परिसर पहुंचकर शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। दोनों ने पुष्पचक्र अर्पित कर इस वीर सपूत को नमन किया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से शहीद की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि शहीद नीरज कुमार चौधरी ने देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। उनका यह योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।

ज्ञात हो कि शहीद अग्निवीर नीरज कुमार चौधरी देवघर जिले के मधुपुर के कजरा गांव के निवासी थे। वे लद्दाख की सियाचिन पोस्ट पर तैनाती के दौरान देश की सेवा में शहीद हुए।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button