स्थानीय समाचार

काउंसलिंग:गणित व विज्ञान के अनुशंसित सहायक आचार्य के अभ्यर्थियों का 9 सितंबर को जिला स्कूल में होगा काउंसलिंग

Views: 277
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second
काउंसलिंग:गणित व विज्ञान के अनुशंसित सहायक आचार्य के अभ्यर्थियों का 9 सितंबर को जिला स्कूल में होगा काउंसलिंग

मेदिनीनगर/पलामू:- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के सफल व अनुशंसित अभ्यर्थियों के लिये आगमी 9 सितंबर को सुबह 9 बजे से मेदिनीनगर के जिला स्कूल के सभागार में काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि वर्ग छह से आठ के लिए पलामू जिला के लिए गणित व विज्ञान विषय के अनुशंसित सहायक आचार्यों के लिये यह कार्यक्रम आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि 9 सितंबर को संबंधित अभ्यर्थी को सुबह 9 बजे से 30 मिनट पहले जिला स्कूल सभागार में पहुंचना होगा।अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए जांच-पत्रक को स्पष्ट रूप से भरना होगा।

भरे गए अशुद्ध या त्रुटिपूर्ण प्रविष्ट जांच पत्रक स्वीकार नहीं होगा।अभ्यर्थी जांच-पत्रक के साथ संलग्न स्वअभिप्रमाणित दस्तावेज व अभिलेख उपलब्ध कराएंगे।उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी किसी भी तरह की जानकारी के लिये जिले के हेल्प-डेस्क का मोबाइल नंबर 87093-55153 एवं 81027-13045 पर संपर्क कर सकते हैं साथ ही काउंसिलिंग से जुड़ी अधिक जानकरी हेतु पलामू जिला की आधिकारिक वेबसाइट www.palamu.nic.in का अवलोकन किया जा सकता है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button