स्थानीय समाचारझारखंडलातेहार

गारू प्रखंड के मायापुर सरनाधाम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ कर्मा पूजा

Views: 233
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second
गारू प्रखंड के मायापुर सरनाधाम में धूमधाम से सम्पन्न हुआ कर्मा पूजा

पंकज कुमार यादव, गारू

गारू प्रखंड अंतर्गत मायापुर सरनाधाम में बुधवार को कर्मा पूजा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा-भक्ति के साथ सम्पन्न हुई। पर्व की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना से हुई, जिसे पंडित रमेश आचार्य ने विधिवत सम्पन्न कराया।

पूजा के बाद पूरा माहौल धार्मिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और ढोल-नगाड़ों, झाझर व ताल की थाप पर जमकर झूमे। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गीत गाते और नृत्य करती नजर आईं। युवाओं और बच्चों का उत्साह भी देखने लायक रहा।

बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश कम नहीं हुआ। पूजा स्थल पर प्रसाद वितरण किया गया और लोगों ने आपसी भाईचारे का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष अर्जुन सिंह और संरक्षक, मायापुर मुखिया सुभाष कुमार सिंह ने सभी ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आने वाले वर्षों में इस पर्व को और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button