स्थानीय समाचार

रांची से मेदिनीनगर यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत

रांची से मेदिनीनगर यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत

सतबरवा/पलामू:- पलामू जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री व वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय बाबूलाल मरांडी का आज रांची से मेदिनीनगर जाने के क्रम में सभी कार्यकर्ता और ग्रामीण जनता ने गर्म जोशी के साथ भव्य तरीका से स्वागत किया।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता और माला पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह के दौरान ग्रामीणों ने बाबूलाल मरांडी को पत्थर माफिया से कोटया पहाड़, सतनी पहाड़, और लकडाही पहाड़ को बचाने के लिए एक मांग पत्र सौंपा।

रांची से मेदिनीनगर यात्रा के दौरान बाबूलाल मरांडी का भव्य स्वागत

ग्रामीणों ने इन प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग उठाई। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, महामंत्री चंचल यादव, युवा नेता अशोक यादव, प्रवेश यादव, बनौधी यादव, अघन सिंह, अशरफी यादव, किशुन साव, उमेश यादव, शिवराज सिंह, राजा सिंह, राजेंद्र सिंह, अंतु सिंह, भीम सिंह, डब्लू उरांव,शकुंति देवी, ररिजवंती देवी, फुलमतिया देवी, कमला कुंवर, एतवरिया कुंवर, नारायण सिंह, रामप्यारी सिंह, महेश राम, मुसाफिर राम, गिरथारी मोची सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

स्वागत समारोह बाबूलाल मरांडी के प्रति स्थानीय जनता के सम्मान और उनके नेतृत्व में विश्वास को दर्शाता है। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखते हुए उनसे इस मुद्दे पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद जताई।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button