झारखंडस्थानीय समाचार

मेदिनीनगर शहर के कई प्रतिष्ठानों का एफएसओ ने किया औचक निरीक्षण,कलेक्ट किये खाने के सैम्पल

Views: 417
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second
मेदिनीनगर शहर के कई प्रतिष्ठानों का एफएसओ ने किया औचक निरीक्षण,कलेक्ट किये खाने के सैम्पल

साफ-सफाई को लेकर दो दुकानों पर लगाया गया जुर्माना

अभिहित पदाधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी,पलामू के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता द्वारा शुक्रवार को मेदिनीनगर शहर के कई प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान सभी प्रतिष्ठानों से खाने के सैंपल लिये गये।इस निरीक्षण के संबंध में उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच,स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन और मिलावट की रोकथाम को लेकर यह निरीक्षण किया गया है।

इन प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

मेदिनीनगर शहर के कई प्रतिष्ठानों का एफएसओ ने किया औचक निरीक्षण,कलेक्ट किये खाने के सैम्पल

एफएसओ द्वारा शुक्रवार को जैन श्री रेस्टोरेंट,लजीज रेस्टोरेंट,शिवम स्वीट्स,अमित स्वीट्स,सुरेंद्र गुपचुप समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।इस दौरान जैन श्री रेस्टोरेंट से पनीर,
लजीज रेस्टोरेंट से चाउमिन सहित अन्य खाद्द पदार्थ बतौर सैंपल लिये गये।सभी सैंपलों को विश्लेषण हेतु प्रयोगशाला भेजा गया है,जहां जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्वच्छता और गुणवत्ता पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई नहीं होने के कारण शिवम स्वीट्स का पांच सौ रूपये एवं अमित स्वीट्स का पांच सौ रूपये का जुर्माना लगाया गया।लव कुमार ने दुकानदारों और होटल संचालकों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि”खाद्य व्यवसायियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सभी प्रावधानों का पूर्ण रूप से पालन करना होगा।लापरवाही या मिलावट किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”उन्होंने सभी प्रतिष्ठानों में हाइजीनिक किचन व्यवस्था,सही तरीके से स्टोरेज, एक्सपायरी डेट की जांच एवं कर्मचारियों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इस अभियान को पूरे जिले में चलाया जायेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button