स्थानीय समाचारघाघराझारखंड

मेरी माटी मेरा देश के तहत घाघरा प्रखंड से मिट्टी संग्रह कर,अमृत वाटिका दिल्ली भेजा जाएगा।

मेरी माटी मेरा देश के तहत घाघरा प्रखंड से मिट्टी संग्रह कर,अमृत वाटिका दिल्ली भेजा जाएगा।

प्रेम कुमार साहू घाघरा गुमला

गुमला/घाघरा:- प्रखंड में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज मेरी माटी मेरा देश के निमित्त शहिद देवनारायण भगत के स्मारक स्थल पर भाजपा नेता अशोक उरांव की अध्यक्षता में पूरे घाघरा प्रखंड से मिट्टी संग्रह कर अमृत कलश को अमृत वाटिका दिल्ली भेजने के लिए जिला से प्रभारी नियुक्त राम अवतार भगत को कलश सौपा गया।
अशोक उरांव ने कहा की अमृत कलश में एकत्रित शहीद स्थल व पूरे प्रखंड की मिट्टी को 28 तारीख को घाघरा से दिल्ली भेजा जाएगा।

और उससे अमृत वाटिका का निर्माण कराया जायेगा ! वहीं रामवतार भगत ने कहा की केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा चलाया जा रहा अभियान मेरा माटी मेरा देश ये काफी सराहनीय है शहीदों को सम्मान सिर्फ भाजपा दे सकती है! मौके पर मुख्य रूप से भाजपा अध्यक्ष डॉ श्याम किशोर पाठक भाजयुमो अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी,अरुंजय सिंह अमित ठाकुर, सुशित गोस्वामी, शोला सिंह अमहिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा देवी, अलका देवी सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button