झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) की बैठक, तीन प्रखंड कमेटियां भंग, पुनर्गठन जल्द


बरहरवा। बोरियो प्रखंड परिसर में बुधवार को झारखंड मजदूर संघ (प्रजा०) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और मजबूत करने तथा सदस्यता शुल्क को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बोरियो, पतना और राजमहल प्रखंड कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। संगठन ने स्पष्ट किया कि जल्द ही इनका पुनर्गठन किया जाएगा, ताकि संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त हो सके।
बैठक की शुरुआत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन तथा बोरियो विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी नेता सूर्य नारायण हसंदा उर्फ सूर्या की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर केंद्रीय महामंत्री राजकुमार यादव, जिला अध्यक्ष मिथुन यादव, इमाम विश्वास, जावेद अख्तर, फूल कुमारी देवी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में मजदूरों के हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई और आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के अंत में संगठन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए संकल्प लिया कि भविष्य में मजदूरों के अधिकार और हितों के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा।
![]()




