स्थानीय समाचारजमशेदपुरझारखंड

महिला सशक्तिकरण के लिए अभया फाउंडेशन की पहल काबिले तारीफ,50 महिलाएं सिलाई व ब्यूटीशियन की लेंगी ट्रेनिंग

महिला सशक्तिकरण के लिए अभया फाउंडेशन की पहल काबिले तारीफ,50 महिलाएं सिलाई व ब्यूटीशियन की लेंगी ट्रेनिंग

जमशेदपुर :अभया बनर्जी फाउंडेशन एक बार फिर से महिला सशक्तिकरण के पथ पर कदम बढ़ायी है। आर एम एस हाई स्कूल बालीचेला के प्रांगण में सिलाई और ब्यूटीशियन कोर्स के लिए नई बैच की शुरूआत हुई। करीब 50 से अधिक महिलाएं अपना पंजीकरण करायीं। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सौम्या उपस्थित थीं। गौरतलब हो कि श्रीमती सौम्या ‘ श्री सत्य साईं अस्पताल में ट्रस्ट अधिकारी के रूप में सेवा प्रदान कर रहीं हैं। उन्होंने सभी महिलाओं का सुंदर तरीके से उत्साहवर्धन कीं , साथ ही इस पहल के लिए अभया बनर्जी फाउंडेशन की सराहना की।


फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर जहर बनर्जी स्वागत भाषण के साथ फाउंडेशन के गतिविधियों से रू-ब-रू कराएं। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रतिमा सिन्हा का हमेशा अद्वितीय सहयोग रहा है फलस्वरूप महिलाओं के उत्थान के लिए जो भी पहल फाउंडेशन के द्वारा किये गये वह कार्य सफल हुआ है ।
कार्यक्रम में श्रीमती मदन बिहारी श्रीवास्तव, श्रीमती बरनाली दास , श्रीमती वंदना जैन, श्री गणेश राव , शिक्षिका श्रीमती नीलम व एकता मानटी,रतन आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका बीणा ने किया।

Loading

About The Author

Related Articles

Back to top button