झारखंडराजनीतिस्थानीय समाचार

भाजपा के पुर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने थामा राजद का दामन ।

Views: 493
0 0
Read Time:4 Minute, 12 Second
  • हजारो समर्थको के साथ मनिका हाईस्कूल के मैदान से निकला रघुपाल का काफिला

राजद कार्यकर्ताओ मे खुशी की लहर

भाजपा के पुर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने थामा राजद का दामन ।

मनिका :- मनिका विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पुर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह गुरूवार दिन को अपने हजारो समर्थको के साथ रांची स्थित राजद प्रदेश कार्यालय मे राजद का दामन थाम लिया ।राजद प्रदेश कार्यालय मे राजद का दामन थामने से पुर्व मांदर की थाप पर मनिका स्थित हाईस्कूल के खेल मैदान सैकड़ो गाड़ियो के काफिले के साथ निकले भाजपा के पुर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने पत्रकारो से बातचीत के क्रम मे कहा की मनिका विधानसभा क्षेत्र की जनता व उनके कार्यकर्ताओ की मांग उनके दिलो की आवाज सुनकर मै राजद का दामन थाम रहा हूं।पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान मिले 58हजार वोट पर अपना अधिकार जमाते हुए राजद का दामन थाम रहे रघुपाल सिंह ने आगे कहा की पिछले विधानसभा चुनाव मे भाजपा पार्टी को मिला वो वोट उनका व्यक्तिगत और उनके व्यक्तित्त्व व उनके विचारधारा को हमारे अपने लोगो ने वोट किया था ।आज वे अपने उन्ही कार्यकर्ताओ और उनकी ही भावनाओ को आगे रख राजद का दामन थाम रहे है ।उन्होने कहा की राजद पार्टी का दामन थाम वे बेहतर तरीके से क्षेत्र के विकास मे अपना योगदान दे सकते है ।आने वाले विधानसभा चुनाव मे टिकट मिलने के सवाल पर उन्होने कहा की टिकट पार्टी तय करती है ।वे सिर्फ राजद का सच्चा सीपाही बनकर पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर क्षेत्र मे काम करने मे विश्वास रखते है ।वही काफिले मे शामिल राजद के जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद यादव खुशी व्यक्त करते हुए कहा की रघुपाल सिंह एक संघर्षशील विचारधारा के नेता है निश्चित ही उनका राजद मे आना राजद पार्टी को ओर मजबूती मिलेगी।रघुपाल सिंह के राजद मे आने से राजद का उपहास उड़ाने वाली कांग्रेस व भाजपा दोनो का इस क्षेत्र से सफाया होना तय है ।वही राजद के वरिष्ठ नेता बली यादव ने कहा की भाजपा के पुर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह का राजद मे आने से आने वाला चुनाव मे मनिका विधान सभा क्षेत्र मे मील का पत्थर साबित होगा ।राजद नेताओ ने बताया की मनिका विधानसभा क्षेत्र मे भाजपा नेता रघुपाल सिंह का राजद का दामन थामने रांची रवाना होने से पुर्व मनिका विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह गारू महुआडांड से भी भाजपा सहित कांग्रेस व राजद कार्यकर्ता सैकड़ो गाड़ियो के काफिले के साथ रांची रवाना हुआ है ।बरहाल भाजपा के पुर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह के राजद का दामन थामने से मनिका विधानसभा क्षेत्र मे एक नया राजनितिक समीकरण फीट होता लोगो को दिखाई पड़ रहा है ।वही भाजपा व कांग्रेस दोनो ही पार्टी के नेता अपना नफा नुकसान का हिसाब किताब करते देखे जा रहे है ।

Loading

भाजपा के पुर्व प्रत्याशी रघुपाल सिंह ने थामा राजद का दामन ।

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button