गुमलाझारखंडस्थानीय समाचार

जिला प्रभारी के रूप में नामित श्री एन० अशोक बाबु निदेशक (एन0आर0सी0डी०), जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास और गंगा सरंक्षण विभाग, भारत सरकार का हुआ जिले में आगमन

जिला प्रभारी के रूप में नामित श्री एन० अशोक बाबु निदेशक (एन0आर0सी0डी०), जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास और गंगा सरंक्षण विभाग, भारत सरकार का हुआ जिले में आगमन
  • जिला प्रभारी पदाधिकारी ने ग्रामीण विकास योजनाओं से संबंधित की समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख

गुमला:- आज बुधवार को गुमला जिला (झारखण्ड) के जिला प्रभारी के रूप में नामित श्री एन० अशोक बाबु निदेशक (एन0आर0सी0डी०), जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास और गंगा सरंक्षण विभाग, भारत सरकार का गुमला जिला में आगमन हुआ। आदिवासी कल्याण के तहत जिलार्न्तगत चल रहे योजनाओं के प्रगति के संदर्भ में क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम एवं समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।

निदेशक (एन0आर0सी0डी०), ने जिले में संचालित मुख्य योजनाओं की धरातलीय स्थिति का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने रागी मिशन, बाजार समिति, ओपन जिम, सीआरपीएफ कैंप के अलावा अन्य मुख्य स्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत श्री एन० अशोक बाबु की अध्यक्षता ग्रामीण विकास योजनाओं से संबंधित समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहें। देर शाम परिसदन भवन में आयोजित इस बैठक में केंद्र सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा, पीएम किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल- जल जीवन मिशन, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना ,अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम, नैनो फर्टिलाइजर आदि योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा हुई। इस दौरान सभी अधिकारियों ने संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति से प्रभारी पदाधिकारी को अवगत कराया।उपायुक्त द्वारा जिले के एससी/ एसटी समुदाय के लिए किए जा रहे नवीन गतिविधियों की भी जानकारी दी गई। जिसमें टीवी मुक्त भारत अभियान, पीवीटीजी समुदाय के विकास संबंधित योजनाओं, रागी मिशन आदि शामिल रहें।

जिला प्रभारी के रूप में नामित श्री एन० अशोक बाबु निदेशक (एन0आर0सी0डी०), जल शक्ति मंत्रालय, जल संसाधन नदी विकास और गंगा सरंक्षण विभाग, भारत सरकार का हुआ जिले में आगमन

इस दौरान जिला प्रभारी पदाधिकारी ने जिले के सभी रिक्शा चालकों को चिन्हित करते हुए उन्हें सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करने का निर्देश दिया। जल जीवन मिशन के तहत उन्होंने जनवरी माह तक 70 प्रतिशत घर को जल उक्त योजना से अच्छादित करने की बात कही।वहीं कृषि क्षेत्र में अधिक हल्दी एवं अन्य ऐसी खेती जिससे किसानों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ हो सके इससे संबंधित उत्पादन करने की सलाह दी।इसके अलावा जिला प्रभारी पदाधिकारी ने जिले के आदिवासी जनजातीय समुदाय के विकास हेतु योजनाओं तरीके से कार्य करते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को योजनाओं का लाभ देने का निर्देश दिया।

इस दौरान बैठक में मुख्य रूप से उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त श्री हेमंत सती, अपर समाहर्ता श्री सुधीर कुमार गुप्ता, परियोजना निदेशक ITDA,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी,जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी,कार्यपालक अभियंता पीएचईडी विभाग, एलडीएम, डीपीएम JSLPS सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहें।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button