स्थानीय समाचार

एसडीएम ने नशे के विरुद्ध की छापेमारी, खाद बीज दुकान से 135 बोतल अवैध शराब बरामद

Views: 127
0 0
Read Time:5 Minute, 10 Second
एसडीएम ने नशे के विरुद्ध की छापेमारी, खाद बीज दुकान से 135 बोतल अवैध शराब बरामद

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- सदर एसडीएम संजय कुमार ने सोमवार शाम को पेशका क्षेत्र के पेशका चामा, पेंदिली, बगेसर आदि इलाकों में अवैध शराब व्यवसायियों के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया।

इस दौरान अवैध शराब का निर्माण करने वाले एवं अवैध शराब की बिक्री करने वाले संदिग्ध लोगों को चेतावनी दी गयी। साथ ही, सार्वजनिक स्थलों पर यहां वहां बैठकर शराब पी रहे लोगों को दौड़ाया गया।अभियान के क्रम में पेशका बाजार में खाद बीज के व्यवसायी अरविंद गुप्ता के यहां 135 बोतल शराब अनाधिकृत रूप से पायी गई।

इस पर मौके पर ही दुकान में ताला लगवाते हुए चाबी को दुलदुलवा मुखिया राम प्रताप शाह ओर ग्राम चौकीदार जगदीश राम को सौंप दी गई।उल्लेखनीय है कि खाद बीज का व्यापार करने वाले उक्त व्यापारी द्वारा चोरी-छिपे बड़ी मात्रा में शराब की बिक्री किए जाने की शिकायतें मिल रहीं थीं। इससे क्षेत्र में विधि व्यवस्था की समस्या भी उत्पन्न हो रही थी।

इन शिकायतों पर संज्ञान लेकर संजय कुमार ने मुखिया रामप्रताप शाह और स्थानीय चौकीदार के साथ जब दुकान में छापेमारी की, तब वहां पर डीप फ्रीजर मिला‌। खाद की दुकान में बड़ा डीप फ्रीजर मिलना एसडीएम को संदिग्ध लगा। जब फ्रीजर को खुलवाया गया, तब उसमें विभिन्न ब्रांड की 135 बोतलें मौके पर मिलीं।

लगातार शिकायत मिलने पर खाद बीज भंडार में एसडीएम ने चलाया छापेमारी अभियान

एसडीएम की गाड़ी देखते ही व्यापारी भाग खड़ा हुआ था। लिहाजा उत्पाद अधीक्षक एवं उत्पाद निरीक्षक को मामले की जानकारी देते हुए संबंधित कारोबारी पर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौके पर ही दुकान में ताला लगवा दिया गया।

एसडीएम ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वैसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है, जो अवैध शराब की भट्ठियों के लिए खाली ड्रम, लकड़ी, महुआ, गुड़, यूरिया आदि आपूर्ति करते हैं। इन लोगों को भी चिन्हित कर सूची बनाकर कार्रवाई की जा रही है।एसडीएम ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वैसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है, जो अवैध शराब की भट्ठियों के लिए खाली ड्रम, लकड़ी, महुआ, गुड़, यूरिया आदि आपूर्ति करते हैं। इन लोगों को भी चिन्हित कर सूची बनाकर कार्रवाई की जा रही है।

अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि वे पिछले डेढ़ महीने से नशा के विरुद्ध नियमित अभियान चला रखे हैं। फिर भी समाज की ओर से जो सहयोग मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि नशे का कारोबार विशेष रूप से अवैध शराब का कारोबार ना केवल उन सबके लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए हानिकारक है, इसलिए नशे के विरुद्ध चल रहे इस अभियान में सभी लोग हिस्सा बनें।एसडीएम ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वैसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है, जो अवैध शराब की भट्ठियों के लिए खाली ड्रम, लकड़ी, महुआ, गुड़, यूरिया आदि आपूर्ति करते हैं। इन लोगों को भी चिन्हित कर सूची बनाकर कार्रवाई की जा रही है।अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि वे पिछले डेढ़ महीने से नशा के विरुद्ध नियमित अभियान चला रखे हैं। फिर भी समाज की ओर से जो सहयोग मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि नशे का कारोबार विशेष रूप से अवैध शराब का कारोबार ना केवल उन सबके लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए हानिकारक है, इसलिए नशे के विरुद्ध चल रहे इस अभियान में सभी लोग हिस्सा बनें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button